N/A
Total Visitor
33.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

करवा चौथ पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए करें घरेलू नुस्खे

जयश्री कुमारी, नई दिल्ली

करवा चौथ पर पार्लर में काफी भीड़ होता है जिसकी वजह से कई बार फेशियल नहीं हो पता है। अगर आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं है तो आप घर पर भी आसानी से पार्लर जैसा ग्लो पा सकते है। घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर इंस्टेंट ग्लो पा सकते है।

चमकदार और ग्लोइंग स्किन के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चलिए जानते हैं करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट घरेलू फेस मास्क।

करवा चौथ के दिन महिलाएं ग्लोइंग स्किन गुलाब जल का फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से त्वचा पिंक नजर आती है। गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए

2 चम्मच बेसन,

1 चम्मच शहद,

गुलाबजल और आधा चम्मच दही लें।

करवा चौथ पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते है। एक चम्मच एलोवेरा जेल, 2 विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल लें। इन सबकों मिलाकर कर अच्छे से मिक्स कर लें। इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं हल्के हाथ से मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। चेहरा साफ होने के बाद आपके चेहरे पर चमक और ग्लो नजर आएगा। इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप करवा चौथ के दिन करें। मेकअप करने से 2 घंटे पहले चेहरे पर फेस मास्क लगाएं।

गुलाब जल, रुई, तौलिया, फैशियल क्लींजर, मॉइश्चराइजर लें। सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ कर लें। इसके बाद रुई को गुलाब जल में डिबोकर चेहरे पर घिस लें। गुलाब जल को चेहरे पर ही सूखने दें। सूखने के बाद, चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। ।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »