रंगों का त्योहार होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। इसे छोटी होली भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल छोटी होली यानी होलिका दहन 13 मार्च, 2025 आज के दिन किया जाएगा। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अलाव जलाते हैं और उसकी विधिपूर्वक पूजा करते हैं।