N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

हिन्दी गौरव अलंकरण 2025: डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक को मिलेगा सम्मान

इंदौर, 11 जनवरी 2025, शनिवार। मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वर्ष 2025 के लिए हिन्दी गौरव अलंकरण के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष यह अलंकरण सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव और वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक को प्रदान किया जाएगा।
यह समारोह 23 फरवरी को इंदौर में आयोजित होगा, जहां इन विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि यह अलंकरण प्रतिवर्ष दो हिन्दी साधकों को प्रदान किया जाता है, जो हिन्दी भाषा के प्रति अपने समग्र अवदान के लिए चुने जाते हैं।
डॉ. नीरजा माधव एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं, जिन्होंने अनेक विधाओं में सिद्धहस्त लेखन किया है। वह अपने अनछुए राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मुद्दों पर कथा-लेखन के लिए पूरे देश और विदेश में चर्चित हैं। उन्होंने 13 उपन्यास, 12 कहानी संग्रह, 6 कविता संग्रह और 15 अन्य विधाओं में कुल 46 किताबों का लेखन किया है।
शिवकुमार विवेक एक वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया शिक्षक हैं। वह 38 वर्षों से हिन्दी पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में एक दैनिक अखबार के सलाहकार सम्पादक हैं।
इस अवसर पर साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »