10.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की।

नई दिल्ली 25 अक्तूबर, 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।
उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के साथ इन क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
रक्षा मंत्री ने राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »