दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अध्ययनों से पता चलता है कि ब्लड प्रेशर के कारण तमाम तरह की अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय रोगों का खतरा सबसे अधिक माना जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण सिर्फ हृदय रोग ही नहीं, शरीर के कई अन्य अंगों जैसे किडनी और आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, उच्च रक्तचाप के नियंत्रण को लेकर वैश्विक प्रगति काफी धीमी रही है। यही कारण है कि हाल के वर्षों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामले काफी बढ़ गए हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हृदय रोगों के अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और किन रोगों के खतरे को बढ़ा सकती है?
हाइपरटेंशन के कारण बढ़ रही हैं अन्य समस्याएं
अध्ययनों से पता चलता है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। इसके अलावा यह किडनी फेलियर, दृष्टि की हानि और यहां तक कि अल्जाइमर के जोखिम को भी बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखकर इस तरह की तमाम स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। खान-पान और जीवनशैली में आवश्यक परिवर्तन करके इस समस्या को आसानी से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन बढ़ना कई मामलों में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सिगरेट पीने से सिस्टोलिक रक्तचाप 20 प्वाइंट तक बढ़ जाता है।