31.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

हाय रे.. कानपुर पुलिस! करनी थी जांच… कर दिया बैड टच.. रंगीन मिज़ाजी में नप गए दरोगा बाबू…

कानपुर, 21 अक्टूबर 2024 सोमवार। विकास दुबे कांड से चर्चित हुआ कानपुर आए दिन कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में बना रहता है। कानपुर जिले से एक ही दिन कई अपराधों की ख़बरें आई हैं। इनमें एक हेड महिला कॉन्स्टेबल से रेप का मामला भी शामिल है। आरोप है कि महिला करवाचौथ मनाने अयोध्या से कानपुर में अपने घर जा रही थी, तभी उसके साथ ये रेप की घटना हुई। दूसरा मामला एक चोर को छोड़कर, उससे 25 लाख रुपये के सामान वसूलने का है। एक मामला, पुलिस वालों द्वारा मोमबत्ती व्यापारी से लाइसेंस ना होने पर, धमकी देकर 50 हज़ार रुपये वसूलने का है।
वहीं, एक दरोगा पर एक युवती का यौन शोषण करने का आरोप है। जनता की हिफाजत करने वाली खाकी दागदार हो रही है। जहां एक दरोगा ने पुलिस कस्टडी में महिला के साथ बैड टच किया है। घर से गुम हुई महिला को खोजने निकले दरोगा जी, अपनी रंगीन मिजाजी के चलते हिरासत में ली महिला के साथ गंदी हरकत करने लगे। मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कानपुर के फ़ेथफूलगंज चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
कानपुर पुलिस अपने कामों से लगातार खाकी को शर्मसार कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर से अपनी करतूतों के कारण चर्चा के केंद्र में आ गई है। दरअसल कानपुर के रेलबाजार थाने के क्षेत्र से एक महिला अचानक गुम हो गई। परिजनों ने महिला के किसी के साथ चले जाने की बात कही जिसकी शिकायत पर अधिकारियों ने फेथफुल चौकी के दरोगा गजेंद्र सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला मुंबई में किसी के साथ है और किसी शख्स से शादी भी कर ली है। इस आशय पर दरोगा गजेंद्र सिंह कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम के साथ वहां से वह महिला को लेकर ट्रेन में कानपुर आने के लिए चढ़ा, लेकिन घर वापस आकर महिला ने दरोगा पर ट्रेन में अभद्रता और बैड टच करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने पूरे पुलिस विभाग का सिर शर्म से झुका दिया है।
कानपुर पहुंची गुम हुई महिला ने पुलिस अधिकारियों से दरोगा गजेंद्र की शिकायत की। महिला ने बताया कि, दरोगा गजेंद्र सिंह सफर के दौरान उसे गलत नियत से छू रहे थे और बार बार महिला के साथ जबरन बैठने की कोशिश कर रहे थे। महिला की शिकायत को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दरोगा दोषी पाए, जिसके बाद दरोगा को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया। वहीं, इस प्रकरण में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरिश्चंद्र ने बताया कि गुम हुई महिला को खोजने के लिए फेथफुल चौकी इंचार्ज गजेन्द्र सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। दरोगा ने कुछ महिला पुलिसकर्मियों संग महिला को मुंबई से बरामद कर कानपुर ला रहे थे। तभी उनके ऊपर महिला ने आरोप लगाए कि उन्होंने इसके साथ गलत तरीके से छूने बार बार कोशिश की। इस मामले मे आरोपी दरोगा की सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »