N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का परिणाम जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 18 व 19 दिसम्बर, 2021 को संचालित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 लेवल-1, 2 व 3 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 13.70 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 04.30 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) के कुल 14.52 प्रतिशत अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

बोर्ड मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 1,87,951 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए। इनमें 58,391 पुरुष, 1,29,559 महिलाएं व 01 ट्रांसजेंडर शामिल थे।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 39,708 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 12,844 पुरुषों में से 2,147 एवं 26,863 महिलाओं में से 3,293 उत्तीर्ण हुई। पुरुष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 16.72 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 12.26 प्रतिशत रहा।

उन्होंने बताया कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 77,510 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 22,911 पुरुषों में से 1,327 एवं 54,599 महिलाओं में से 2,004 उत्तीर्ण हुई। उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 05.79 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 03.67 प्रतिशत रहा। लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 70,733 अभ्यार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें 22,636 पुरूषों में से 3,633 एवं 48,097 महिलाओं में से 6,636 उत्तीर्ण हुई। उन्होंने बताया कि पुरूष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 16.05 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 13.80 प्रतिशत रहा।

उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त हाई-टैक कंट्रोल रूम से प्रदेशभर के सभी एचटेट परीक्षा केंद्रों की पल-पल की लाईव मॉनिटरिंग सी.सी.टी.वी. कैमरों के माध्यम से करते हुए प्रथम बार अनुचित साधन के 66 केस दर्ज किए गए थे। उन्होंने कहा कि परिणाम को अपलोड करने या किसी अन्य प्रकार की तकनीकी त्रुटि होने की अवस्था में बोर्ड को यह परिणाम वापिस लेने का पूर्ण अधिकार होगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »