N/A
Total Visitor
32.5 C
Delhi
Wednesday, June 25, 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे

हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में अभी तक सबसे आगे चल रहा है और गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा 96 पदक अपने नाम कर चुका है। इनमें 33 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। गुरुवार शाम पांच बजे तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य के साथ कुल 14 पदक झटके हैं। बैडमिंटन में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों की झोली में आया है। साइकिलिंग में दो स्वर्ण और छह कांस्य पदक खिलाड़ियों ने जीते हैं जबकि गतका में एक स्वर्ण व तीन रजत पदक लिए हैं।

ऐेसे ही, जिम्नास्टिक में एक कांस्य, कबड्डी में एक गोल्ड व एक रजत पदक लिया है। सूटिंग में तीन स्वर्ण, दो रजत तथा दो कांस्य पदक मिले हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने तैराकी में एक गोल्ड और थांग-ता में एक रजत व तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। वॉलीबाल में दो रजत व वेट लिफ्टिंग में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया है। हरियाणा को कुश्ती में 16 स्वर्ण, 10 रजत, 12 कांस्य और योगासन में एक स्वर्ण व पांच कांस्य पदक मिले हैं।

सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में चल रहे मुख्य मुकाबलों के परिणाम आने लगे हैं और पदक तालिका में पहले और दूसरे स्थान के लिए हरियाणा व महाराष्ट्र में होड़ लगी हुई है। इस बार खेलो इंडिया में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों की भागीदारिता 438 इवेंटस में है और मेजबान राज्य हरियाणा के खिलाड़ियों की भागीदारिता 579 इवेंट में है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »