35.6 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

हरियाणा: केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी आज से महासंपर्क अभियान शुरू करेगी

केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी वीरवार से महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। 20 दिन तक चलने वाले अभियान के तहत संगठन की ओर से सूबे के 20 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा। लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के खास कामों को बताया जाएगा। अभियान की कमान संगठन ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथों में दी गई है।

महासंपर्क अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बैठक का आयोजन किया था, जिसमें राज्य के 200 बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था। तय किया था कि 5 मई से शुरू होने वाले महासंपर्क अभियान को लगातार 20 दिन तक चलाया जाएगा। अभियान के बारे में हरियाणा भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि विपक्षी दल देश व प्रदेश में महंगाई को लेकर गलत आंकड़े जनता तक पहुंचा रहे हैं। महासंपर्क अभियान के जरिये जनता तक सच पहुंचाया जाएगा।

महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान के दौरान 100-100 परिवारों से संपर्क करेंगे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आमंत्रण पर 9 मई को अंबाला छावनी में कैंसर अस्पताल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुभारंभ करेंगे।

 

26 मई से बूथ स्तर पर अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 26 मई को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। प्रदेश के सभी 19 हजार 786 बूथों पर सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर 100 लोगों से संपर्क कर एक दिन में 19 लाख लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles