N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

गुजरात : जबरन धर्म परिवर्तन कराने के विरूद्ध लागू नए कानून के तहत 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने जबरन या धोखाधड़ी कर धर्म परिवर्तन कराने के विरूद्ध हाल ही में लागू नए कानून के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज कर वडोदरा के 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी मुस्लिम युवक है और उसने खुद को ईसाई बताकर युवती को झांसा दिया। उसे प्रेमजाल में फंसाया और विवाह रचा लिया। 

शिकायत के अनुसार वडोदरा में गोत्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और समीर कुरैशी नाम के व्यक्ति को गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2021 के तहत गिरफ्तार किया। इस कानून के तहत शादी के जरिए जबरन धर्म परिवर्तन पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

समीर ने अपना सैम मार्टिन बताया था
पुलिस उपायुक्त-जोन 2 (वडोदरा शहर) जयराज सिंह ने बताया कि आरोपी समीर कुरैशी अपने पिता के साथ दुकान चलाता है। उस पर आरोप है कि उसने खुद को ईसाई बताकर दूसरे धर्म की महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसने सोशल मीडिया पर 2019 में महिला को अपना नाम सैम मार्टिन बताया था।

ब्लैकमेल कर शादी की, गर्भपात के लिए मजबूर किया
उपायुक्त ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, कुरैशी ने सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी पहचान के जरिए महिला को प्रेम के नाम पर फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसके बाद महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर जबरन शादी कर ली। उसने अपने संबंध के दौरान महिला को गर्भपात के लिए भी मजबूर किया था।

निकाह का कार्यक्रम हुआ तब पता चला
अधिकारी ने बताया कि महिला को उस समय उसके धर्म का पता चला जब उसने शादी के लिए हामी भरी लेकिन फिर पाया कि शादी ईसाई धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार नहीं हो रही था और इसकी जगह निकाह का आयोजन हुआ। शादी के बाद आरोपी ने पहले तो उसका नाम बदल दिया और फिर उसे धर्म बदलने को मजबूर करने लगा। आरोपी पीड़ित को जातिसूचक गालियां भी देता था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »