N/A
Total Visitor
28.2 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025

महाकुंभ में भव्य प्रवेश: महानिर्वाणी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा में साधु संतों ने दिखाया अपना रंगारंग प्रदर्शन

प्रयागराज, 2 जनवरी 2025, गुरुवार। महानिर्वाणी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा का भव्य आयोजन आज शहर में हुआ। इस यात्रा में 1000 से ज्यादा साधु संत हाथी, घोड़े और रथ पर सवार होकर निकले। उनके बीच शिव बाराती के रूप में नर पिशाच बड़े कलाकार तांडव कर रहे थे, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
इस यात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। लोग नागा साधू, सन्यासियों को देखने के लिए रुक जा रहे थे और उनका स्वागत कर रहे थे। लोग फूल माला बरसाकर यात्रा का स्वागत कर रहे थे, जो एक भव्य और रंगीन दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
महानिर्वाणी अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा बाघमबारी गद्दी के सामने बने महानिर्वाणी अखाड़े के भवन से निकली। यह यात्रा संगम रेलवे लाइन से बक्शी बांध की तरफ होते हुए महाकुंभ में साधु संतों ने प्रवेश किया। रास्ते में हजारों लोग साधु संतों पर फूल बरसा कर स्वागत कर रहे थे।
इस यात्रा में स्पेस बाय में सन्यासी महंत श्री महंत महामंडलेश्वर मंडलेश्वर शामिल हुए। नागा संन्यासी करतब दिखाते हुए चल रहे थे, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। पूरी सड़क पर खचाखच लोगों की भीड़ जमा थी और हर कोई इन साधु संतों की तस्वीरों को अपने मोबाइल पर कैद करता नजर आया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »