ग्रैमी विनर लॉस एंजेलिस के मुश्किल हालातों में एक सेवियर बनकर सामने आई हैं। लॉस एंजिल्स में लगी आग अब एक बड़ा मुद्दा बन गई है। 150,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इन दुर्गम हालातों में हॉलीवुड सिंगर बियोंसे एक फरिश्ते के रूप में सामने आई हैं। उनकी टीम ने पीड़ितों की मदद के लिए पैसे दान करने का ऐलान किया है।
बियोंसे की चैरिटी फाउंडेशन ने 21 करोड़ रुपए दान देने की बात कही है जोकि काफी बड़ा अमाउंट है। यह धनराशि खासतौर पर अल्टाडेना और पासाडेना क्षेत्रों को बचाने में इस्तेमाल की जाने वाली है। यह फंड अल्टाडेना/पासाडेना क्षेत्र में परिवारों की मदद करने के लिए फिक्स किया गया है। फाउंडेशन के बयान में बताया गया है कि यह फंड जंगल की आग से प्रभावित लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है। सोशल मीडिया सिंगर के इस बड़े कदम की काफी तारीफ हो रही है।