N/A
Total Visitor
30 C
Delhi
Friday, April 18, 2025

सरकार ने निर्यातकों को जल्द ही अमेरिकी शुल्क में राहत मिलने का भरोसा दिया

गत दो अप्रैल को अमेरिका की तरफ से भारत पर 26 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क लगाने के बाद बुधवार को सरकार पहली बार निर्यातकों से मुखातिब हुई।

सरकार ने अमेरिकी शुल्क में राहत मिलने का भरोसा दिया

सूत्रों के मुताबिक सरकार ने निर्यातकों को जल्द ही अमेरिकी शुल्क में राहत मिलने का भरोसा दिया है। अमेरिकी शुल्क में राहत के लिए कई दिशा में काम चल रहा है। इनमें अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क घटाने से लेकर द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) के पहले चरण को जल्द से जल्द पूरा करना शामिल है।
बुधवार को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) एवं विभिन्न सेक्टर के एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ पारस्परिक शुल्क के बाद व्यापार की हालत पर घंटों चर्चा की।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »