N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

वैष्णो देवी हादसे में गोरखपुर के डॉक्टर ने गंवाई जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

नए साल के पहले दिन जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मच गई। हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि हादसे में 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक शख्स गोरखपुर जिले का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के चौरी चौरा इलाके के रामपुर बुजुर्ग निवासी डॉक्टर अरुण सिंह की वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के दौरान मौत हो गई है। घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक डॉक्टर अरुण सिंह रामपुर बुजुर्ग के पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश के एकलौते पुत्र थे। इनकी अभी एक महीने पहले ही शादी हुई थी। डॉक्टर अरुण सिंह गोरखपुर शहर के जेल बाईपास पर ही जयहिंद हॉस्पिटल खोले थे। इनके साथ अन्य डॉक्टर भी गए थे जिन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

ऐसे हुआ हादसा

माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ के दौरान अपने परिजन को खोने वाले एक चश्मदीद उधमपुर निवासी कलदेव सिंह ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में कम जगह में ज्यादा लोग आ गए। इससे लोगों को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। थोड़ी सी जगह में बड़ी संख्या में लोग आ और जा रहे थे। इसी बीच धक्का मुक्की के कारण भगदड़ मच गई।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »