N/A
Total Visitor
35.8 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

पर्यटकों के लिए खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए हो जाएं तैयार!

शिमला, 27 दिसंबर 2024, शुक्रवार। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानी बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जिसका मतलब है कि शनिवार से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। इसके बाद 29 दिसंबर तक मौसम इसी तरह सुहावना बने रहने का पूर्वानुमान है।
बर्फबारी से न सिर्फ सैलानी खुश हैं, बल्कि राज्य की पर्यटन कारोबारी का भी इसका फायदा मिल रहा है। सेब बागवानों और अन्य किसानों के लिए भी बर्फ लाभकारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक शनिवार से राज्य के मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
हालांकि, बर्फबारी राहत के साथ आफत भी बन जाती है। बर्फबारी और बारिश की वजह से राज्य में 157 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे भी बंद पड़े हुए हैं। राज्य में 25 जगह पर बिजली सेवा और 12 जगह पर जल आपूर्ति बाधित है। बर्फबारी की वजह से सबसे ज्यादा शिमला प्रभावित है, जहां 72 सड़क बंद हैं। शिमला के दूरदराज इलाके डोडराक्वार में सबसे ज्यादा 14 सड़क बंद हुई हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »