नवरात्र को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी। इससे आम जनता को राहत मिलेगी।
ट्रेन संख्या 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली गति शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलेगी। ट्रेन संख्या 04071 नई दिल्ली से कटड़ा के लिए शुक्रवार को देर रात 11:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली 22 अक्तूबर को शाम 6:10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी। वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।