N/A
Total Visitor
30.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

घर में बंधक बनाकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म, ताला लगाकर आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ की एक विधवा महिला के साथ बुराड़ी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके घर पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो महिला फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। महिला का मेडिकल करवाकर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

महिला ने इसी साल 29 अक्तूबर को दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा उर्फ ईनाम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया था। बुराड़ी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ था। अब दोबारा महिला ने ईनाम के इशारे पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली शालू (40)(बदला हुआ नाम) बुराड़ी इलाके में ईनाम नामक शख्स के मकान में रहती है।

शालू के पति की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में ही उसकी मुलाकात दिनेश राणा नामक शख्स से हुई। दिनेश ने वर्ष 2019 में नहाते समय शालू का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। वर्ष 2020 में आरोपी पीड़िता को धमकाकर बिलासपुर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से अप्रैल 2021 तक पीड़िता से साढ़े आठ लाख रुपये और सात लाख के जेवरात हड़प लिए।

दिनेश के कहने पर शालू अप्रैल में दिल्ली आ गई। यहां दिनेश ने उसे अपने एक मकान में रखा। यहां पहुंचने पर शालू को पता चला दिनेश हिंदू नहीं है। उसका नाम दानिश राणा उर्फ ईनाम है। शालू का आरोप है कि उसने जबरन उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसे जानबूझकर गोमांस भी दिया गया। 18 अक्तूबर को दिनेश उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 29 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था।

लड़की ने फूफा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, वीडियो भी बनाया

सुल्तानपुरी में एक लड़की ने अपने फूफा पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परेशान होकर पीड़िता ने सुल्तानपुरी थाने में अपने फूफा के खिलाफ शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फूफा ने एक वीडियो उसके पिता को दिखाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक लड़के साथ उसका वीडियो बना लिया था। उधर, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दावा है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »