N/A
Total Visitor
32.5 C
Delhi
Wednesday, June 25, 2025

गणेश चतुर्थी की धूम: काशी के गणेश मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, बप्पा के दर्शन को लगी लंबी लाइनें!

वाराणसी, 17 जनवरी 2025, शुक्रवार। काशीपुराधिपति की नगरी में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। सुबह से ही शहर के प्रमुख गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, चिंतामणि गणेश में भोर से दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
लोहटिया के बड़ा गणेश मंदिर में दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन दिखाई दे रही है। श्रद्धालु भगवान गणेश को उनका प्रिय मोदक और तिल के लड्डू अर्पित चढ़ाकर उनके दर्शन को घंटों इंतजार में लगे रहे। भोर में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार कर उनकी पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए कपाट खोला गया।
गणेश चतुर्थी के पर्व का बड़ा महत्व है। इस दिन व्रत रहने और भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महिलाएं पुत्र प्राप्ति के साथ ही धन और वैभव के लिए आज के दिन निर्जल व्रत रखती हैं। सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं भगवान गणेश पूरी करते हैं।
शहर के अन्य प्रमुख गणेश मंदिरों में भी बप्पा के दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहेगा। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस सभी प्रमुख गणेश मंदिरों के आसपास चौकन्नी दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारी मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन पूजन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »