भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत को हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक ऋण घोटाले में उसकी और नीरव मोदी की तलाश थी। भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम ने चोकसी को पकड़ा है। मेहुल बेल्जियम के एंटवर्प में अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा था। उसने वहां का रेजिडेंसी कार्ड भी हासिल कर लिया था।