प्रयागराज, 25 जनवरी 2025, शनिवार। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक नए अध्याय की शुरुआत की है। वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। ममता ने प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया और अब उन्हें यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।
53 साल की ममता महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं और उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया।
हालांकि, इस फैसले पर विवाद भी हो रहा है। वैष्णव किन्नर अखाड़े ने बगावत का ऐलान कर दिया और इस पूरी प्रक्रिया को फर्जी और अवैध करार दिया। पट्टीभिषेक के दौरान ममता कुलकर्णी रोते हुए वीडियो में देखी गईं।