उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस: सीएम योगी ने दी बधाई, छह लोगों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान

0
142
लखनऊ, 24 जनवरी 2025, शुक्रवार। आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है, और इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह 24 से 26 जनवरी तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर यूपी गौरव सम्मान से नवाजे जाने वाले छह लोगों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11-11 लाख रुपये और शील्ड देकर सम्मानित करेंगे। इन छह लोगों में वाराणसी के कृष्णकांत शुक्ल, वृंदावन मथुरा के हिमांशु गुप्ता, कानपुर के मनीष वर्मा, बुलंदशहर की कृष्णा यादव, बुलंदशहर के कर्नल सुभाष देशवाल और बहराइच के डॉ. जय सिंह शामिल हैं।
इस तीन दिवसीय आयोजन में 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद, छह अंचलों के खान-पान, कला व संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, ”विकास व विरासत: प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश” थीम पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन पहली बार 2018 में किया गया था, और तब से यह हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here