पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता, दिलीप गांधी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि उन्होंने कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया गया था। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि दिलीप गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रह चुके थे।
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था।
उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।
उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।