33.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

10 साल की भारतीय बच्ची को बता बैठे विदेशी, अब ट्विटर पर हो रही जमकर किरकिरी सीएम योगी को घेरने के चक्कर में सपा नेता

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता 10 साल की लिसीप्रिया ने ताजमहल की पीछे यमुना किनारे प्लास्टिक कचरा दिखाते हुए ट्विटर पर एक फोटो साझा किया तो सपा नेता को भाजपा सरकार को घेरने का मौका मिल गया, लेकिन इस दौरान सपा नेता देशी और विदेशी की पहचान करने में बड़ी चूक कर गए। जब लिसीप्रिया ने खुद के विदेशी बताने सपा नेता को करारा जवाब दिया, तो ट्विटर पर सपा नेता के खिलाफ कमेंट्स की भरमार लग गई। दरअसल लिसिप्रिया 20 जून को पहली बार आगरा आई थीं। ताजमहल देखने के बाद वे पार्श्व में यमुना किनारा गई। जहां उन्हें प्लास्टिक कचरा फैला मिला। जिसका फोटो 21 जून को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था। समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल ने मणिपुरी की बाल कार्यकर्ता लिसीप्रिया को विदेशी समझ लिया। बस पूरा माझरा यहीं से शुरू हुआ।

लिसीप्रिया कंगुजम ने प्लास्टिक के ढेर के बीच ताजमहल के पीछे खड़ी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनके हाथ में  एक तख्ती थी जिस पर लिखा था, ताजमहल की सुंदरता के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण है। इसके बाद सपा के डिजिटल मीडिया समन्वयक मनीष जगन अग्रवाल ने तस्वीर का इस्तेमाल कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर हमला किया।

मनीष जगन अग्रवाल ने लिखा कि ‘विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने को मजबूर हैं, भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं, ताजमहल को खूबसूरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है, विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आईना दिखाना बेहद शर्मनाक है, भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है।’

इस ट्वीट को जब लिसीप्रिया ने देखा तो उन्होंने अपने ट्विटर से इस ट्वीट को शेयर करते हुए सपा नेता को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि ‘हेलो सर, मैं एक गर्वित भारतीय हूं। मैं विदेशी नहीं हूं।’

बता दें छह साल की उम्र से पर्यावरण सरंक्षण के लिए आंदोलन चला रहीं लिसिप्रिया को 2019 में स्पेन में हुई यूनाइटिड नेशन कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया। इसके अलावा वह 32 देशों के 400 संस्थानों में भ्रमण कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मैं प्रत्येक छात्र द्वारा हर सप्ताह दस पेड़ लगाने की मुहिम चला रही हूं।

इसके तहत करीब 3.50 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं। चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक लिसिप्रिया ने बताया कि उन्हें 2019 में वर्ल्ड चिल्ड्रन पीस प्राइज, राइजिंग स्टार ऑफ अर्थ डे, 2020 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिगी अवार्ड, वॉटर हीरो सहित 20 से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles