सावन का यह पहला मौका होगा जब 18 प्रदेशों के यादव बंधु बाबा के जलाभिषेक के लिए काशी आएंगे। पहली बार 50 हजार से अधिक यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
रविवार को विशेश्वरगंज के पुराना दूधकटरा स्थित श्री विश्वनाथ यादव के बागीचे में बैठक के दौरान यादव बंधुओं ने जलाभिषेक के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। शिवभक्तों का जलाभिषेक सुचारू रूप से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। 1932 से चली आ रही यह यात्रा परंपरागत तरीके से निकलेगी।