N/A
Total Visitor
28.7 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ट्रांसजेंडर पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने कहा – साल में एक बार राखी का त्योहार, लेकिन मुख्यमंत्री हर महीने भेजते है हमारी खुशहाली का उपहार

महिलाओं के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा को लेकर जताई अपनी प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को भेंट किए उपहार

विष्णु भैया के लिए आकर्षक राखियां और मिठाई लेकर पहुंची है महिलाएं

रायपुर, 19 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।

इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी बच्चियों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी कोई सगी बहन नहीं है, प्रदेशभर से आयी बहनों और बच्चों का स्नेह और मंगलकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं। हमारी सरकार उनके सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »