N/A
Total Visitor
26 C
Delhi
Tuesday, August 5, 2025

शराब पीने से मना करने पर पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में ठूंसा

फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मुंह जलते ईंट के चूल्हे में दे दिया। महिला ने पति को शराब पीने से मना किया था। इस बात से नाराज हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मूल रूप से बुलंदशहर निवासी कल्पना ने पुलिस को बताया कि खेड़ी कलां गांव में भट्ठे पर काम पर काम करती है। पांच साल पहले उसका विवाह पिंटू नाम के युवक से हुआ था। पिंटू शराब पीने का आदी है। अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है।

छह अगस्त को वह अपने घर पर खाना बना रही थी। उसका पति शराब पीने लगा। कल्पना ने अपने पति को शराब पीने से मना किया। इस बात पर पिंटू भड़क गया और उसने अपनी पत्नी कल्पना का मुंह पकड़कर जलते चूल्हे में ठूंस दिया। इससे महिला का चेहरा जल गया। इतने पर भी पिंटू नहीं रुका। उसने गरम दाल कल्पना के चेहरे पर उड़ेल दी। इससे उसका चेहरा व पीठ बुरी तरह से झुलस गया।

आरोपी ने कहा कि अगर वह बच गई तो भी उसे जान से मार देगा। इसी दौरान महिला के ससुर विनोद व अन्य परिजन वहां आ गए। महिला के शोर मचाने पर उसका पति भाग गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बयान देने की हालत में होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »