12.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

दिल्ली की नई सरकार का पहला कदम: सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार। दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करना है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका लाभ वरिष्ठ नागरिकों सहित आम लोगों को मिलने लगेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आज मंत्रिमंडल पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करेगा और सभी कार्यों (विभागों से संबंधित) की समीक्षा की जाएगी। गड्ढों वाली सड़कों के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा।”
भाजपा ने शहर में सड़कों की खस्ता हालत, पेयजल की कमी, गंदे जल की आपूर्ति, सीवर से बहते पानी और जाम नालियों के लिए पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इन मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार किया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »