कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिला है। उन्होंने राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।
अनुराग बसु इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बताया था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि, ये आशिकी 3 नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक रोमांटक-म्यूजिकल ड्रामा बना रहे हैं, लेकिन इसका टाइटल आशिकी 3 नहीं होगा। मगर जब कल फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो लोग इसे आशिकी 3 ही समझ रहे हैं।