N/A
Total Visitor
38.8 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

कटिहार के डीएस कॉलेज में गोलाबारी, अज्ञात छात्रों ने विशाल झा को मारी गोली, पटना एम्स में भर्ती

कटिहार के डीएस कॉलेज के कल्याण छात्रावास परिसर में बंदूकें गरजीं हैं। बुधवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। अज्ञात छात्रों ने विशाल झा (28) नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आननफानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल विशाल का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। उसके गर्दन में गोली फंसी है।

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस से घायल के परिजन व अन्य लोगों से मामले की जानकारी ली। डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह भी तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नगर थानेदार को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। डीएसपी ने कहा कि नगर थानान्तर्गत डीएम कॉलेज के छात्रावास के अनावंटित कमरे में विशाल झा को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। आपसी विवाद में दो लोगों द्वारा गोली मारने की बात सामने आ रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। दोषियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »