फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बीते हफ्ते एक सर्जरी हुई थी। अब वह रिकवर हो रहे हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद तुरंत हॉस्पिटल में ऐडमिट होना पड़ा। ऐंजियोग्राफी के बाद हार्ट में कुछ ब्लॉकेज मिले थे जिन्हें सर्जरी से हटाया गया।
अनुराग कश्यप इंस्टाग्राम पर मार्च में ऐक्टिव थे। ट्विटर पर भी वह कोरोना पीड़ित लोगों की कोविड से जुड़ी पोस्ट शेयर करते रहे। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग को हल्का सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाने का फैसला लिया। ब्लॉकेज का पता चलने के बाद उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
हफ्तेभर आराम की दी गई सलाह
अनुराग कश्यप के हार्ट ब्लॉकेज हटा दिए गए हैं। उनका ऑपरेशन अंधेरी के एक हॉस्पिटल में हुआ था। उन्हें हफ्तेभर आराम करने की सलाह दी गई है। अनुराग के स्पोक्सपर्सन ने बताया मिड-डे को कन्फर्म किया कि अनुराग की एंजियोप्लास्टी हुई है। वह रिकवर हो रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म है ‘दोबारा’
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘दोबारा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं। साल की शुरुआत में तापसी और अनुराग कश्यप के घर इनकम टैक्स रेड पड़ने के बाद फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। कुछ दिन बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है।