N/A
Total Visitor
33.3 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

फिरोजाबाद में 7 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, वोटरों में दिखा उत्साह

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की 2053 मतदेय स्थलों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। भाजपा सपा बसपा सहित सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता निकले।पोलिंग पार्टियों ने पहले राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल कराया।  मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 6.30 बजे से लाइन लगना शुरू हो गR थी। सुबह 7 बजे पहला वोट डाला। बूथ पर पैरामीट्री फोर्स तैनात रहा।

तीसरे चरण में फिरोजाबाद सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन और एसपी सौरव दीक्षित ने  भी सुबह मतदान केंद्रों पर निरीक्षण किया। उन्होंने मतदेय स्थलों पर पहुंचकर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को किसी भी अराजक तत्व को परिसर में प्रवेश न करने के देने के निर्देश दिए। सुबह मतदान की रफ्तार कुछ धीमी नजर आई। राजनीतिक दलों ने मतदान केदो से करीब 200 मीटर की दूरी पर अपने-अपने बस्ते लगाए।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »