टीवी के मशहूर एक्टर शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर रुचिका से शुक्रवार देर रात शाहीर शेख के पहले बच्चे को जन्म दिया। रुचिका कपूर ने एक बेटी को जन्म दिया है, घर में आई इस नन्ही परी के स्वागत के लिए शाहीर शेख तैयारियों में जुट गए हैं।
पिछले महीने शाहीर ने रुचिका के लिए एक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया था। रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
शहीर शेख, अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं। सीरियल के पहले सीजन में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अंकिता लोखंडे उनके अपोजिट थीं। एकता आर कपूर द्वारा निर्मित आगामी आठ भाग वाली वेब सीरीज में शहीर शेख ‘मानव’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे वहीं, अंकिता लोखंडे पहले सीजन की तरह ‘अर्चना’ के रोल में नजर आएंगी। शो का प्रीमियर ZEE5 पर 15 सितंबर को होगा।