22.1 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

‘लहू रोता है हिंदुस्तान’ नज्म पढ़ने वाली मशहूर शायरा शबीना अदीब वाराणसी के बेनियाबाग में होने वाले मुशायरे में करेंगी शिरकत

वाराणसी, 15 दिसंबर 2024, रविवार। मैंने तेरी याद में कई रातें गुजारी हैं…तेरी याद में कई दिन गुजारे हैं… तेरी याद में मैंने कई सपने देखे हैं… तेरी याद में मैंने कई ख्वाब देखे हैं… शबीना अदीब की मशहूर शायरी काशीवासियों को आज बेनियाबाग में खुद शबीना की आवाज़ में सुनने का मौका मिलेगा। वाराणसी के बेनियाबाग मैदान पर रविवार को होने वाले मुशायरे में हिंदुस्तान की मशहूर शायरा शबीना अदीब शिरकत करेंगी। इस मुशायरे में देश की नामचीन शायरा गुले सबा के साथ ही साथ कई शायर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बनारस के शायरों को भी मौक़ा मिलेगा।
मशहूर शायरा शबीना अदीब को नौचंदी मेले में आने से रोका गया था, सत्ता और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शायरी का आरोप
गौरतलब है कि, बीतें दिनों ‘लहू रोता है हिंदुस्तान’ नज्म पढ़ने वाली मशहूर शायरा शबीना अदीब से भाजपाई आक्रोशित थे। भाजपाइयों ने शबीना अदीब को नौचंदी मेले में होने वाले इंडिया मुशायरे में आने से रोक दिया था। शबीना के एक वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रशासन, जिला पंचायत और नगर निगम अधिकारियों के बीच दिनभर मंथन चला। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने शबीना अदीब को फोन करके कार्यक्रम में न आने की बात कह दी। बता दें, हिंदुस्तान की मशहूर शायरा शबीना अदीब को 5 महीने पहले मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में आने से रोक दिया गया था। यह मुशायरा 100 साल पुराना है जिसमें पूरे भारत के मशहूर शायर शिरकत करते हैं। शबीना अदीब को अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय ने फोन करके मना किया था। ममता मालवीय ने बताया था कि शायरा के संबंध में किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि शबीना अदीब सत्ता और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ शायरी करती हैं, इसलिए उनको नहीं बुलाना चाहिए। इसके बाद समिति ने भी उनके आने पर विरोध जताया था।
वहीं, बेनियाबाग में इस मुशायरे का आयोजन शनिवार गोष्ठी की तरफ से किया जा रहा है। पिछले 6 साल से यह मुशायरा कराया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले जब बेनियाबाग का मैदान में अंडर ग्राउंड पार्किंग नहीं बनी थी तब यहां देश का सबसे बड़ा इंडो-पाक मुशायरा होता था। शनिवार गोष्ठी के सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार गोष्ठी के बैनर तले पिछले 6 वर्षों से हो रहा कौमी एकता मुशायरे का यह सातवां साल है। इस मुशायरे में शायरा शबीना अदीब मेहमान ए खुसूसी के रूप में शामिल होंगी। देश के नामचीन शायरों के अलावा कई स्थानीय चेहरों को भी स्टेज पर परफॉर्मेंस करने का मौका मिलेगा। वहीं मुशायरे की निजामत इस्माइल नजर करेंगे। वहीं सदारत सांड बनारसी करेंगे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »