N/A
Total Visitor
29.1 C
Delhi
Thursday, July 10, 2025

तमाम परेशानियों के बीच भी शिल्पा शेट्टी ने गणपति को अपने घर स्थापित किया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले काफी समय से निजी जिंदगी में आईं परेशानियों के कारण चर्चा में हैं। शिल्पा के पति को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तमाम परेशानियों के बीच भी शिल्पा एक मजबूत महिला की तरह अपने परिवार को संभाल रही हैं। हाल ही में शिल्पा अपने घर गणपति को ले आईं थीं। शिल्पा का नाम उन सितारों में शामिल हैं जो हर साल बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं और गणपति को अपने घर स्थापित करते हैं।

परिवार संग शिल्पा ने किया गणपति विसर्जन

http://https://www.instagram.com/p/CTr8ziGjp0y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again 

शिल्पा गणेश चतुर्थी के मौके पर विघ्नहर्ता बप्पा को अपने घर लाईं थीं और डेढ़ दिन बाद उनका विसर्जन भी कर दिया। गणपति के विसर्जन की तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें शिल्पा अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा और उनके दोनों बच्चे समीशा और वियान ने एक जैसे कपड़े पहने हैं। वहीं समीशा की फ्लाइंग किस ने फैंस का दिल जीत लिया।

शिल्पा ने गणेश विसर्जन से पहले पूजा की। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त नजर उनके साथ नजर आए। ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गणपति को हर साल लोग अपने घरों में स्थापित करते हैं और पूजा अर्चना के बाद उन्हें विसर्जित किया जाता है ताकि अगले साल फिर गणपति उनके घर में आ सकें।

 

 

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »