चंडीगढ़, 9 अक्टूबर 2024, बुधवार। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा था। हालांकि, हरियाणा चुनाव नतीजों में पार्टी को जोर का झटका दिया।
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि एग्जिट पोल में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही थी। हरियाणा के चुनावी रण में कांग्रेस को भाजपा से सिर्फ 1 लाख 18 हजार 198 वोट कम मिले हैं, जिसकी बदौलत कांग्रेस भाजपा से 11 सीट कम जीत पाई। इन नतीजों ने कांग्रेस के सिर पर सजते ताज को अचानक छीन लिया।
हरियाणा में बीजेपी के लगभग बराबर वोट (बीजेपी 39.94 फीसदी और कांग्रेस 39.09 फीसदी) पाकर भी कांग्रेस ग्यारह सीटों के अंतर पर खड़ी होकर सत्ता की रेस से बाहर हो चुकी है।
आइए आपको सीटों की संख्या और मत प्रतिशत के हिसाब से पूरा गणित समझाते हैं।
भाजपा ने 55 लाख 48 हजार 800 वोट (39.94%) लेकर 48 सीट जीती
कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 वोट (39.09%) लेकर 37 सीट जीती
निर्दलीयों ने 16 लाख 17 हजार 249 वोट (11.64%) लेकर तीन सीट जीती
इनेलो ने 5 लाख 75 हजार 192 वोट (4.14%) लेकर 2 सीटें जीती
आम आदमी पार्टी ने 2 लाख 48 हजार 455 वोट (1.79%) हासिल किए। कोई सीट नहीं जीती।
जननायक जनता पार्टी ने 1 लाख 25 हजार 22 वोट (0.90%) हासिल किए। कोई सीट नहीं जीती।
नोटा को 53 हजार 300 (0.38%) वोट प्राप्त हुए