देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। कोई भी त्योहार मिठाइयों और पकवान के बिना अधूरे माने जाते हैं, इसमें भी दीपावली को काफी खास माना जाता है। पर डायबिटीज रोगियों के लिए मिठाइयों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के शिकार लोगों को हर त्योहार पर मन मार कर रहना पड़ जाता है। विशेषकर जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए तो त्योहारों पर मिठाई खाना किसी सपने की तरह हो जाता है, पर इस बार ऐसा नहीं होगा।
अंजीर और खजूर की बर्फी
अंजीर और खजूर दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है, ऐसे में इनकी बर्फी खाना मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अंजीर की बर्फी में अंजीर के साथ तमाम तरह के ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिनका सेवन आपके लिए सुरक्षित हो सकता है।
नारियल के लड्डू
दीपावली के इस मौसम में नारियल के लड्डू खाना अच्छा विकल्प हो सकता है। नारियल का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद होता है। नारियल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प बनाता है। घर पर ही नारियल के लड्डू बनाएं और उसमें चीनी की जगह स्टीविया या गुड़ का उपयोग कर सकते है ।
नोट : ये सभी मिठाइयों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।