मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके फौरन बाद ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो गई है।
तेलंगाना की गोशामहल सीट से भाजपा नेता टी.राजा सिंह आगे चल रहे हैं।
MP Election Result Live: छिंदवाड़ा की चार में से तीन सीटों पर भाजपा आगे, सिर्फ कमलनाथ अपनी सीट पर आगे हैं। मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता एनपी प्रजापति पीछे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में भाजपा 80 और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे हैं। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा 32 सीटों पर और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है।
तेलंगाना में बीआरएस 35 सीटों पर, कांग्रेस 55 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर आगे है। पांच सीटों पर अन्य आगे हैं।
दिग्विजय सिंह का दावा- एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
मध्य प्रदेश में अब तक के रुझानों में भाजपा 60 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर अन्य आगे हैं। राजस्थान में अब तक के रुझानों में भाजपा 60 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है। सात सीटों पर अन्य आगे हैं। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा आगे हो गई है। भाजपा 30 सीटों पर और कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है।तेलंगाना में भाजपा का खाता खुल गया है और पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 30 सीटों पर और बीआरएस 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर अन्य आगे हैं।