18.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

अखिलेश की नजर में मर चुका है ‘चुनाव आयोग’

नई दिल्ली, 6 फरवरी 2025, गुरुवार। मिल्कीपुर उपचुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। पिछले साल के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा सीट खाली करने के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इसी बीच, अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर विवादित टिप्पणी की है। साथ ही साथ सपा अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है और चुनाव आयोग मर गया है, हमें सफेद कपड़ा भेंट करना होगा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मिल्कीपुर उपचुनाव में लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान करने के बहाने उन्हें भयभीत और अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मतदाताओं का परिचय पत्र चेक किया और अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध किया गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा और दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए और अराजकता की। पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। अखिलेश यादव ने आयोग से मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के बीच डर का माहौल बनाकर मतदान को प्रभावित किया और भाजपा के समर्थकों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने फर्जी मतदान किया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »