29.1 C
Delhi
Friday, July 5, 2024

एलन मस्क ट्विटर CEO के पद से इस्तीफा देंगे

ट्विटर पर बड़े नीतिगत बदलावों के कारण एलन मस्क लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने ट्विटर प्रमुख के पद से पीछे हटने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के बारे में ट्विटर यूजर्स की राय मांगी है। मस्क ने ट्वीट कर लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर प्रमुख के पद से पीछे हटना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने एक ट्विटर पोल भी आयोजित किया है। मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर पोल के परिणाम का पालन करेंगे।

सात लाख से ज्यादा लोगों ने किया ट्वीट
खबर लिखे जाने तक, मस्क के ट्विटर पोल को खत्म होने में करीब नौ घंटे बाकी हैं। अभी तक उनके इस पोल पर 7,741,097 लोगों ने मतदान किया है। इसमें करीब 57 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि उन्हें ट्विटर सीईओ के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए तो 43 प्रतिशत लोग इस पक्ष में नहीं हैं।

मस्क ने लोगों को किया सावधान
इस पोल को आयोजित करने के कुछ घंटे बाद ही मस्क ने लोगों को आगाह भी किया। दरअसल, पोल मस्क को सीईओ पद से हटाने की तरफ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मस्क ने एक ट्वीट कर कहा है कि “जैसा कहा जा रहा है, सावधान रहें आप क्या चाहते हैं, आप इसे प्राप्त भी कर सकते हैं।

लगातार आलोचना का शिकार हो रहे मस्क
एलन मस्क ने अक्तूबर में ट्विटर का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वे अपने फैसलों को लेकर लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मस्क द्वारा ट्विटर से कुछ पत्रकारों के अकाउंट सस्पेंड करने की आलोचना की थी। इसे उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से खतरनाक मिसाल बताया था। हालांकि, मस्क ने कड़ी आलोचना के चंद घंटों बाद ही यह फैसला वापस लेकर पत्रकारों के अकाउंट बहाल कर दिए थे। कुछ माह पूर्व ही मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इसके बाद से वे और ट्विटर लगातार खबरों में हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles