नई दिल्ली, 12 फरवरी 2025, बुधवार। आज, 12 फरवरी को वेलेंटाइन डे वीक में, राष्ट्रपति भवन में एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में तैनात पीएसओ पूनम गुप्ता और सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश सिंह शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है।
पूनम गुप्ता, सीआरपीएफ की महिला असिस्टेंट कमांडेंट, वर्तमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर कार्यरत हैं। वह सीआरपीएफ की सहायक महिला कमांडो हैं और मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली हैं। पूनम ने गणित और अंग्रेजी साहित्य में डिग्री ली है और ग्वालियर यूनिवर्सिटी से बी.एड भी किया है। उन्होंने यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा में 81वीं रैंक हासिल की थी।
पूनम की शादी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर को विशेष रूप से उपलब्ध कराया है। यह निर्णय राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पूनम के प्रति उनकी सराहना और स्नेह को दर्शाता है।