मध्य प्रदेश के सिवनी में आज सुबह 7:49 पर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र जमीन 5 किमी गहराई में बताया गया है यहाँ कुछ घरों में दरारें आने के बारे में भी जानकारी मिली है। हालाँकि अब तक कोई बड़े नुकसान के बारे में खबर नहीं मिली हैं।