N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान केजरीवाल ने कहा- चर्चा के लिए तैयार, जनता की भलाई के लिए…

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा पहुंचे और सदन की कार्यवाही में भाग लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से एक अपील भी की।

विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम शानदार स्कीम लेकर आए। लोगों को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये लोग स्कीम का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों ने हमारी सरकार द्वारा लाई गई ज्यादातर स्कीमों को बंद कर दिया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ये लोग इतनी नफरत करते हैं। दिल्ली के अफसर हमारी बात नहीं सुनते हैं। सीएम केजरीवाल ने सदन के अंदर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आप एक फोन भी कर देंगे तो ये अफसर काम करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 10 लाख से ज़्यादा लोगों के पानी के ज़्यादा बिल आए हैं। इन्हें ठीक करने की हम योजना लाए हैं। ये लोग उसे भी लागू नहीं करने दे रहे। पर चिंता मत करना, पहले की तरह इसे भी लागू करवाएंगे। इसके लिए हम आंदोलन करेंगे। हम आंदोलन से ही तो निकले हैं। हमने बहुत आंदोलन किए हैं। 

सदन के अंदर सीएम केजरीवाल ने कहा कि आप लोग हमारे कामों को रोकते रहो, हम काम करते रहेंगे। आपने फरिश्ते योजना को रोका, सीसीटीवी का पैसा रोका, जल बोर्ड का पैसा रोका। आप रोकते रहें, हम काम करते रहेंगे। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »