न्यूयॉर्क ने 2023 में सबसे अधिक करोड़पतियों के साथ एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शहर होने का ताज अपने नाम कर लिया है। ग्लोबल वेल्थ ट्रैकर हेनले एंड पार्टनर्स के अनुसार, शहर में 3,40,000 करोड़पति हैं। न्यूयॉर्क के बाद टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र क्रमशः 2,90,300 और 2,85,000 करोड़पति रहते हैं।
अमीर शहरों की लिस्ट में अमेरिका के सबसे ज्यादा चार शहर शामिलदुनिया के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट 2023 में दुनिया भर के नौ क्षेत्रों (अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सीआईएस, पूर्वी एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया) के 97 शहरों को कवर किया गया है और इसमें दुनिया के अधिकांश वेल्थ हब शामिल हैं। सूची में अमेरिका का दबदबा है और उसके चार शहरों न्यूयॉर्क, द बे एरिया, लॉस एंजिलिस और शिकागो शहर को इसमें जगह मिली है। चीन के दो शहरों बीजिंग और शंघाई को इसमें शामिल किया गया है
लंदन अमीर शहरों की सूची में चौथे नंबर परलंदन इस साल की सूची में 258,000 करोड़पतियों के साथ हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की सूची में चौथे स्थान पर है। इसके बाद 240,100ल् करोड़पतियों के साथ सिंगापुर का नंबर है। वर्ष 2000 में लंदन करोड़पतियों की संख्या के मामले में दुनिया नंबर एक शहर था लेकिन यह पिछले 20 वर्षों में सूची में नीचे फिसलता गया।