N/A
Total Visitor
26.7 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

कानपुर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से तीन से छह दिसंबर तक बूंदाबांदी रहने की संभावना 

जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश से होते हुए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से तीन से छह दिसंबर तक बूंदाबांदी और घने बादलों का असर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यदि दोनों स्थानों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ आपस में मिल जाते हैं, तो तेज बारिश भी हो सकती है।

स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पिछले तीन दिनों से भूमध्य सागर और अरब सागर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

इसी वजह से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में घने बादल की वजह से धूप गायब है। वृहस्पतिवार को घने बादल होने की वजह से दिन का पारा तीन दिनों से 25 डिग्री तक बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़त के साथ पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव की वजह से ठंड भी बढ़ेगी और कोहरे का असर भी तेज होगा। ठंड के मौसम में होने वाले बारिश के दिन के बाद शीत लहर भी तेज हो सकती है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »