N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Sunday, August 3, 2025

नशे में बना युवक हैवान : विवाहिता को निर्वस्त्र कर मारपीट के दौरान नाजुक अंगों में लोहे की रॉड डाली

कौशाम्बी कोतवाली के कायमपुर गांव में रविवार की शाम शराब के नशे में युवक हैवान बन गया। विवाहिता को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके नाजुक अंगों में लोहे की रॉड डाली। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपित पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कौशाम्बी कोतवाली के कायमपुर गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि पांच दिन पहले शराब के नशे में धुत पति घर पहुंचा और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। निर्वस्त्र कर पीटते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूसकर मरणासन्न समझ गांव के बाहर झाडियों के बीच फेंक दिया। दूसरे दिन होश में आने के बाद विवाहिता मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार को पीड़िता को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति, जेठ व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ सिटी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि महिला के साथ पति ने मारपीट की है। अन्य आरोप निराधार हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »