31.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

एक दिन की डीएम बनी दिव्या भारती ने सुनी फरियाद

कक्षा सात की छात्रा ने समझा प्रशासनिक कामकाज का ढंग
चित्र परिचय- फरियाद सुनती एक दिन की डीएम दिव्या भारती
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कक्षा सात की छात्रा दिव्या भारती ने एक दिन की जिलाधिकारी बनकर जनता की समस्याएं सुनी और प्रशासनिक कामकाज को समझने की कोशिश की।
गौरतलब है कि सरकार ने राज्य की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की मेधावी बेटियों को एक दिन के लिए अधिकारी बनाने का निर्णय लिया है। हर जनपद से 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा, इससे इनमें निपुणता और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

इसी क्रम में बुधवार को जनपद अंबेडकरनगर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टांडा फतेहपुर की मेधावी छात्रा दिव्या भारती को एक दिन का डीएम बनने का मौका मिला। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दिव्या भारती को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।दिव्या भारती ने जिलाधिकारी अंबेडकरनगर अविनाश सिंह के साथ कार्यालय में बैठकर जनता दर्शन में आने वाली फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों/ समस्याओं मौके पर उपस्थित अधिकारीगणों को निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर दिव्या भारती ने बतौर डीएम मीडिया से बात करते हुए खुशी जताई। कहा कि इस दौरान आम जनमानस की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षिका श्रीमती बिंदु वर्मा तथा वार्डेन श्रीमती पुष्पा जयसवाल,उपस्थित रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »