वाराणसी, 8अक्टूबर 2024, मंगलवार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिन्दू धर्म किसी का अंत नहीं चाहता। वह ‘अहिंसा परमो धर्मः’ की बात कहता है, लेकिन वह ‘धर्म हिंसा तथैव च…’ की भी बात करता है यानी अहिंसा परम धर्म है, लेकिन राष्ट्र-धर्म की रक्षा और निर्दोषों को बचाने के लिए हिंसा करनी पड़े तो यह धर्मसम्मत मान्य है। यह आह्वान भारत का शास्त्र करता है। स्वामी प्रणवानंद ने भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना के समय भी यही आह्वान किया था।
बांग्लादेश में विधर्मियों ने स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज के आश्रम में लूटपाट की कोशिश की…
मुख्यमंत्री भारत सेवाश्रम संघ सिगरा में दुर्गा पूजा समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल में जगतजननी मां भगवती के अनुष्ठान का शुभारंभ होता है, उस बंगाल में आज सनातन धर्म असहाय व असुरक्षित दिखता है। वहां पर्व- त्योहार मनाने के लिए 10 बार सोचना पड़ रहा है तो वहीं यूपी में हर्षोल्लास से त्योहार मनाए जा रहे हैं। कोई विघ्न डालने की कोशिश करता है तो उसको तुरंत ठीक कर दिया जाता है। सीएम योगी ने कहा कि ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का पक्ष कहता है कि हम सेवा के कार्य से जुड़ें।
जिस बंगाल से जगज्जननी माँ भगवती के अनुष्ठान का शुभारंभ होता है, आज उस बंगाल में स्वयं ही सनातन धर्म असहाय-असुरक्षित दिखता है… pic.twitter.com/zvZyq0mc6L
सीएम योगी ने कहा कि सेवा कार्य हो या राष्ट्रवाद के मूल्यों की स्थापना को लेकर देश की आजादी का आंदोलन या स्वतंत्र भारत में आपदा का सामना करने के लिए भारत सेवा श्रम संघ के सन्यासियों व स्वयंसेवकों ने सेवा से जुड़कर जो अभियान चलाया है। उसे सर्वत्र प्रतिष्ठा मिली है। आश्रमों के माध्यम से सेवा कार्यक्रम इसी तरह बढ़ता रहेगा तो भारत का कोई बालबांका नहीं कर सकता।
हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना, हिंदुओं के मानबिंदुओं को अपमानित करना, मूर्तियों को खंडित करना एक तबका अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझता है।
…अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेने का दुस्साहस करेगा तो उसको कानून की गिरफ्त में आना ही होगा… pic.twitter.com/4L3LqlhvAK
योगी ने कहा कि भारत आज मजबूत हाथों में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनकर उभरा है। परंपरा व विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। विरासत के प्रति सम्मान के भाव के कारण काशी विश्वनाथ धाम भी भव्य स्वरूप ले पाया और पांच सदी के इंतजार समाप्त होने के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन सका। हमारे भीतर एकजुटता होनी चाहिए। संतों का आशीर्वाद होगा तो आने वाले समय में और सफलता प्राप्त होगी।
हमारा हिंदू धर्म स्पष्ट कहता है कि 'अहिंसा परमो धर्म:'
लेकिन, राष्ट्र रक्षा के लिए, धर्म रक्षा के लिए, निर्दोष लोगों को बचाने के लिए हिंसा करनी पड़े तो 'धर्मसम्मत' मान्य है और यह आह्वान भारत का 'शास्त्र' करता है… pic.twitter.com/YzcU3G1VFT
सीएम ने संघ परिसर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और महिलाओं में 100 सिलाई मशीन भी वितरित किया। इस अवसर पर कोलिफोर्निया से आये भारत सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी पूर्ण आत्मानंद महाराज, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
बांग्लादेश में विधर्मियों ने स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज के आश्रम में लूटपाट की कोशिश की…