नई दिल्ली, 28 मई 2025, बुधवार। 29 मई से 12 जून तक देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा के जगन्नाथपुरी से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
29 मई को सुबह 8:30 बजे पुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में अभियान का उद्घाटन कर वे उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेशवॉटर एक्वाकल्चर (CIFA) में महिला किसानों से संवाद करेंगे। दोपहर 12:20 बजे सेंट्रल हॉर्टिकल्चर एक्सपेरिमेंट स्टेशन में रीजनल मैंगो डायवर्सिटी शो में शामिल होंगे। शाम 4 बजे ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस अभियान के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री देश के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रमों में भाग लेंगे, ताकि कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा दिया जा सके।