N/A
Total Visitor
34.2 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025: 29 मई से 12 जून तक, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, 28 मई 2025, बुधवार: भारत सरकार द्वारा खरीफ अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का आयोजन 29 मई से 12 जून तक किया जाएगा। इस 15 दिवसीय अभियान में 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश में इसकी शुरुआत गुरुवार को सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार में होगी। यह अभियान प्रदेश के सभी 75 जनपदों और 8135 न्याय पंचायतों में चलेगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को लोकभवन में पत्रकारों को बताया कि 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर तीन सत्रों में किसानों से संवाद करेंगी। प्रत्येक स्थान पर तीन घंटे के कार्यक्रम में कृषि विभाग, विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये टीमें 15 दिनों में 10,125 स्थलों पर किसानों से मिलेंगी।

शाही ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मेरठ और झांसी में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्य और जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें राज्य स्तर पर अतिरिक्त निदेशक (विस्तार) और जनपद स्तर पर उपनिदेशक जिम्मेदारी संभालेंगे। कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि यह अभियान विकसित भारत और कृषि के लक्ष्य को साकार करने, खेती को आत्मनिर्भर बनाने, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण अन्न के साथ कुपोषण दूर करने और विषमुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से किसानों की समृद्धि और एमएसपी पर धान, गेहूं, चना, मसूर, सरसों, मूंगफली, ज्वार, बाजरा और मक्का की खरीद की व्यवस्था का उल्लेख किया।

पत्रकार वार्ता में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रवींद्र, कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »