24.1 C
Delhi
Wednesday, March 12, 2025

देव दीपावली: काशी में आज देवता उतरेंगे, गंगा में जगमगाएंगे 21 लाख दीप

✍️ विकास यादव
वाराणसी, 15 नवंबर 2024, शुक्रवार। कार्तिक पूर्णिमा पर आज देव दीपावली की धूम मची हुई है। काशी की धरती पर आज देवता उतरेंगे और असंख्य दीप प्रज्ज्वलित कर देवताओं के साथ देव दीपावली मनाएंगे। योगी सरकार ने देव दीपावली की पूरी तैयारी कर ली है।
मुख्य आकर्षण
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नमो घाट का उद्घाटन करेंगे
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे
ख़ास फायर क्राकर शो नमो घाट पर होगा
जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 21 लाख से अधिक दीप दीप्तिमान होंगे
सुरक्षा की दृष्टि से वाराणसी को नो फ्लाई जोन में रखा गया है। पुलिस और जल पुलिस ने भी सुरक्षा के पूरे पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन भी करेंगे।
3 लाख से अधिक दीप गाय के गोबर से बने, 10 लाख पर्यटकों के आने की संभावना
देव दीपावली पर काशी के अर्द्धचन्द्राकार घाटों पर जब दीपों की माला पहने हुए माँ गंगा का श्रृंगार और आरती होती है, तो यह दृश्य छठा और अद्भुत दिखाई देता है। इस अलौकिक, अप्रतिम और दिव्य दृश्य को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक बड़े तादाद में काशी पहुंच रहे हैं। देव दीपावली पर 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है।
मुख्य आकर्षण:
3 लाख से अधिक दीप गाय के गोबर से बने हैं
काशी के चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित किया जाएगा
घाटों के किनारे सदियों से खड़ी धर्म, अध्यात्म, संस्कृत और काशी के पौराणिक इतिहास की गवाह इमारतों पर सनातन की शाश्वत कहानी जीवंत होती दिखेगी
पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो भी आनंद ले सकेंगे
पर्यटकों की सुरक्षा का कड़ा इंतज़ाम किया गया है
सुरक्षा के लिए:
वाराणसी को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है
घाटों पर वाच टावर से निगरानी रखी जाएगी
चिकित्सकों की टीम को अलर्ट रखा गया है
गंगा में फ्लोटिंग डिवाइडर से लेन बनाया गया है
नाविकों को निर्धारित पर्यटकों को बैठाने व लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत दी गई है
बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा, काशी विश्वनाथ धाम में दीपों की जगमग
देव दीपावली के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की जाएगी। बाबा के दरबार को फूलों से सजाया जा रहा है और लाइटिंग भी की जा रही है। इसके अलावा, पूरे धाम में दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा और सुव्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती, शौर्य की रजत जयंती पर शहीदों को समर्पित
देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर नियमित होने वाली माँ गंगा की आरती को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। यह महाआरती धर्म के साथ राष्ट्रीयता और सामाजिकता का सन्देश देने वाली है, जो कारगिल युद्ध के शहीदों को समर्पित रहती है।

मुख्य बिंदु:

दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती
शौर्य की रजत जयंती पर शहीदों को समर्पित
21 अर्चक व 42 देव कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में महाआरती करेंगी
शंख नाद और डमरुओं की निनाद से घाट गूंजेंगे
गंगा के निर्मलीकरण और स्वच्छता का संदेश-संकल्प दिलाया जाएगा
गंगा सेवा निधि द्वारा वेबसाइट का शुभारंभ किया जाएगा
काशी के अन्य घाट पर भी माँ गंगा की भव्य आरती का नज़ारा देखने को मिलेगा
भारत के अमर वीर योद्धाओं को ”भगीरथ शौर्य सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »